Maruti ही क्यों? 3 लाख में खरीदें Tata Tiago जैसी जबरदस्त कार, मिलेगा सब कुछ

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Tata Tiago: भारत में जब बात सस्ती कारों की होती है तो वहां पर सबसे पहला नाम मारुति का ही आता है। लेकिन मारुति के अलावा रेनॉल्ट और टाटा भी सस्ती कारें बनाती है। इसमें रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid) और टाटा टियागो (Tata Tiago) शामिल है।

टाटा टियागो की कीमत 5.65 लाख से शुरू होकर 8.9 लाख रुपए तक जाती है। यह एक बेहतरीन कार है। कम कीमत होने के बावजूद इसमें आपको काफी अच्छा परफॉर्मेंस मिलता है। वहीं इसकी सेफ्टी काफी अच्छी है। अगर आप मारुति की कार नहीं खरीदना चाहते हैं तो फिर यह एक अच्छा विकल्प बन सकती है।

Tata Tiago की सेफ्टी और माइलेज

टाटा टियागो (Tata Tiago) में 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन के द्वारा 86 पीएस का पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। यह पावर काफी अच्छा है और शहर भर में ड्राइव करने के लिए यह कार काफी अच्छी है।

छोटी होने के कारण इस ट्रैफिक में चलना काफी ज्यादा आसान हो जाता है। इसके अलावा इस पावर के साथ यह 18 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज भी दे देती है। कंपनी ने इसे सीएनजी और इलेक्ट्रिक दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च किया हुआ है। अगर आप ज्यादा माइलेज चाहते हैं तो इसके सीएनजी मॉडल को खरीद सकते हैं।

Mahindra First Choice पर सस्ती हैं Tata Tiago

यह उन कारों में से है जिनकी सेकंड हैंड मार्केट में काफी ज्यादा डिमांड है। यहां इसके कई मॉडल बिकते हैं। आप भी चाहे तो अभी कीमत पर टाटा टियागो को खरीद सकते हैं।

महिंद्रा फर्स्ट चॉइस पर टाटा टियागो के 2014 मॉडल की कीमत 250000 रुपए रखी गई है। इसमें आपको सीएनजी किट नहीं मिलेगा। हालांकि आप बाहर से इसमें सीएनजी फिट करवा सकते हैं।

ओएलएक्स पर भी टाटा टियागो (Tata Tiago) की काफी अच्छी कीमत मिल रही है। यहां पर 2017 मॉडल टाटा टियागो की कीमत ₹300000 रखी गई है। यह कर सिर्फ 45000 किलोमीटर चली हुई है। दिल्ली के लोकेशन पर बिक रही टाटा टियागो व्हाइट कलर की है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App