Rajasthan Earthquake: भूकंप के भयंकर झटके से हिली राजस्थान की धरती, लोगों में मचा हड़कंप

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। राजस्थान में देर रात करीब 1.29 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि शनिवार को राजस्थान के पाली में 3.7 तीव्रता से भूकंप आया। भकूंप के झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया।

भूकंप के झटके रात 01.29 बजे महसूस किए गए। भूकंप का जोरदार झटका लगा जिससे जिले के लोगों में सनसनी मच गई है और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात ये है कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर अभी तक नहीं आई है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

क्या कहा भूकंप विज्ञान केंद्र ने?

NCS के मुताबिक, भूकंप के झटके पाली में देर रात करीब 1.29 बजे महसूस किए गए हैं। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की सूचना अभी तक नहीं मिली है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में भी पिछले कुछ दिनों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके

राजस्थान में आए भूकंप से ठीक पहले शुक्रवार रात करीब 11:01 बजे जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा में भी जमीन हिली थी।

इससे पहले आये कब आये थे राजस्थान में झटके

जी हां, इससे पहले जनवरी महीने में राजस्थान की राजधानी जयपुर के सांभर इलाके में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, जयपुर के सांभर में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई थी। गनीमत रही कि इस भूकंप में भी किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।

बता दें कि राजस्थान से पहले जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ नाम की जगह पर भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। शुक्रवार को रात करीब 11:01 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह के समय किश्तवाड़ और डोडा में भूकंप महसूस किया था। गुरुवार को हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App