आते ही मार्केट में छा जाएगी नई Mahindra Bolero, Thar को करेगी रिप्लेस

Avatar photo

By

Saurav Kumar

New Mahindra Bolero: सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में एसयूवी का मार्केट 40% से बढ़ गया है। लोगों को अब बड़ी गाड़ियां काफी ज्यादा पसंद आती जा रही हैं। लेकिन भारत में बड़ी की जगह कॉन्पैक्ट एसयूवी की बिक्री काफी ज्यादा होती है।

इसीलिए यहां आपको ज्यादा टाटा नेक्सों, हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कार्पियो जैसी कारें देखने को मिल रही है। इन सब की कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा है। जिस कारण से एक आम आदमी इसे खरीदने से पहले काफी ज्यादा सोचता है।

Mahindra Bolero है बेहतर विकल्प

अगर आपको एक बेहतरीन एसयूवी लेनी है तो फिर आप महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को खरीद सकते हैं। यह एक मजबूत एसयूवी है जो किसी भी रास्ते पर बड़े ही आराम से चल सकती है। यही कारण है कि इसे भारतीय पुलिस और सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। अब कंपनी में इसके नए वेरिएंट को लाने की बात कही है जिस पर काम शुरू हो चुका है।

कई मीडिया पोर्टल्स की माने तो इसका प्रोडक्शन मॉडल रेडी है। और बहुत ही जल्दी से लांच भी कर दिया जाएगा। नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आने वाली महिंद्रा बोलेरो को लोग काफी ज्यादा पसंद करने वाले हैं।

गांव की एसयूवी है Bolero!

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की ज्यादातर सेल गांव से आई थी। इसी को देखते हुए कंपनी ने कुछ समय पहले बोलोरो न्यू को लांच किया था। शहरी लोगों में बोलोरो न्यू (Mahindra Bolero Neo) ने अपनी जगह बना ली और अब जब बोलेरो को शहर में भी पसंद किया जा रहा है तो कंपनी इसके नए मॉडल को ला सकती है।

Mahindra Bolero में मिलेंगे ये फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के एक्सटीरियर में हमें कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि इसके फ्रंट बंपर को बदला जा रहा है और इसमें एलईडी हेडलैंप्स दिए जाएंगे। इस एसयूवी का डाइमेंशन पहले जितना ही रहने वाला है।

इसमें टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी, पावर विंडो, एडजेस्टेबल सीट्स दिया जा सकता है। यह सब मिलने के बाद यह पहले के मुकाबले ज्यादा कंफर्टेबल हो जाएगी। यही कारण है की ग्राहक इसे जल्द से जल्द बाजार में चाहते हैं।

हालांकि सभी को लग रहा है कि फीचर्स बढ़ाने के कारण इसकी कीमत भी बढ़ जाएगी। लेकिन यह नहीं होने वाला है। कंपनी इसे 10 लाख रुपए से नीचे ही लॉन्च करेगी जिसके कारण इसका मार्केट पहले जैसा ही रहेगा। अगर यह लॉन्च हो जाती है तो यह टू व्हील ड्राइव तर को मार्केट से बाहर कर देगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App