Thar की बढ़ेगी मुश्किलें, 22 अप्रैल को लॉन्च होगी नई Jeep Wrangler

Avatar photo

By

Saurav Kumar

2024 Jeep Wrangler Facelift: जीप ने पिछले साल ही अपनी पॉपुलर एसयूवी रैंगलर (Jeep Wrangler) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी भारतीय बाजार में 2024 Jeep Wrangler Facelift को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स को माने तो इसी महीनें यानी अप्रैल 2024 के 22 तारीख को कंपनी नई रैंगलर को भारतीय बाजार में उतारेगी।

Jeep Wrangler के अलॉय व्हील्स

कंपनी नई रैंगलर को भारत में ही असेंबल करके सेल करने वाली है। आपको इस नई एसयूवी के स्टाइलिंग और फीचर्स में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके लुक को इम्प्रूव करने के लिए कंपनी इसमें सात ब्लैक स्लैट्स के साथ नई ग्रिल देने वाली है। इसमें ग्रे मेटैलिक बेजल के अलावा बॉडी कलर्ड सराउंड भी मिलने की संभावना है। कंपनी इसमें क्लासिक गोल हेडलैंप्स के साथ ही 17 से 20 इंच के 10 तरह के अलॉय व्हील डिजाइन विकल्प ऑफर करेगी।

Jeep Wrangler के रूफ ऑप्शन्स

इस नई एसयूवी को कई तरह के रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें हार्ड और सॉफ्ट टॉप का कॉम्बिनेशन, हाफ डोर्स वाला डुअल-डोर ग्रुप, ब्लैक हार्ड टॉप, सिर्फ आगे की सीटों के लिए खुलने वाला सनराइडर टॉप, स्टैंडर्ड सॉफ्ट टॉप और बॉडी कलर हार्ड टॉप जैसे।विकल्प शामिल हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के कहना है कि इसे भारतीय बाजार में कुछ लिमिटेड अलॉय व्हील और रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

Jeep Wrangler इंजन और पावरट्रेन

2024 Jeep Wrangler में आपको पहले की ही तरह 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। जिसकी क्षमता 267bhp अधिकतम पावर और 400Nm पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। इसमें बेहतर स्पीड मैनजमेंट के लिए आपको 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।

इसके अलावा इसमें लो-रेंज ट्रांसफर केस और जीप के सिलेक्ट-ट्रैक फुल-टाइम AWD सिस्टम भी स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा सकता है। इस एसयूवी में आपको कई आधुनिक फीचर्स भी मिल सकते हैं जिसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, नया सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App