MG Cheapest EV: भारत में वाहन निर्माता कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कार को लगातार लॉन्च कर रही हैं। ऐसा इस लिए भी क्योंकि धीरे-धीरे देश के बाजार में इलेक्ट्रिक कार की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए MG Motor India भी भारत के बाजार में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश करने की योजना बना रही है।
कंपनी अपनी इस कार को लॉन्च करके भारत के वाहन बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है। कंपनी की MG City EV दो-सीटर इलेक्ट्रिक व्हीकल होने वाली है। इसे कंपनी ने मुख्य तौर पर सिटी राइड के लिए बनाया है। एमजी मोटर इंडिया के प्रेसीडेंट राजीव चाबा की माने तो कंपनी की ये कार भारत की सड़कों पर जल्द ही दौड़ती नजर आएगी।
यह भी पढ़ें:-शानदार मौका! सिर्फ 15000 में खरीद सकेंगे सेकंड हैंड Splendor Plus बाइक, यहां देखें डिटेल
ऑटो एक्पो में किया जाएगा इसे पेश
कई रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपनी इस टू-सीटर इलेक्ट्रिक कार को ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। एमजी की ये सिटी ईवी दूसरी इलेक्ट्रिक वाहन होने वाली है। वहीं इसके अप्रैल-जून 2023 के आसपास बिक्री शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। टू-सीटर होने से इसकी कीमत कम होगी और इसके कई देश में सबसे सस्ती कार होने की उम्मीद है।
कंपनी ने अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार को वूलिंग एयर ईवी के आधार पर तैयार किया है। यह एक कॉम्पैक्ट टू-डोर सिटी कार होने वाली है। कंपनी इसकी बिक्री इंडोनेशिया जैसे बाजारों में पहले से ही कर रही है। इसका साइज बहुत छोटा होगा और इसे भारत के बाजार में टाटा टियागो ईवी से कंपेयर किया जाएगा। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इसके कीमत की जानकारी अगले साल लॉन्च के दौरान मिल सकती है।
इसमें मील सकते हैं कई एडवांस और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स
कंपनी कपनी MG कॉम्पैक्ट EV में 10.25-इंच की स्क्रीन ऑफर कर सकती है। वहीं इस ईवी में कई एडवांस फीचर्स दिए जाने की संभावना है। इस इलेक्ट्रिक कार में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और रोटरी ड्राइव सिलेक्टर जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है।