ऑफर में खरीदें Honda Shine, बचेंगे काफी सारे पैसे

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Honda Shine in Cheap Price: हर महीने जब बेस्ट सेलिंग बाइक की लिस्ट सामने आती है तो वहां दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक होंडा शाइन 125 रहती है। फरवरी 2024 में भी इसके 147000 यूनिट बिके हैं।

देखा जाए तो यह काफी ज्यादा है। होंडा शाइन की एक्स शोरूम कीमत लगभग 92 हजार रुपए के आसपास है। ऑन रोड यह ₹1 लाख से ज्यादा की बाइक हो जाती है।

Honda Shine की जबरदस्त परफॉर्मेंस

इस कीमत में इसकी परफॉर्मेंस लाजबाव है। इसमें 125 सीसी का एक सिलेंडर इंजन मिलता है। हम सभी को पता है कि जापान की कंपनी काफी अच्छा इंजन बनाती है और हमें होंडा शाइन में भी देखने को मिलती है।

इसमें लगा इंजन 10 पीएस का पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें आपको 55 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज भी मिल जाता है। यही सब कारण है कि लोग होंडा शाइन को खरीदना पसंद करते हैं। इसका एग्रेसिव लुक और दमदार पावर इसे बहुत ही खास बनाता है।

कीमत कर रही परेशान!

हालांकि इसकी कीमत कई लोगों को परेशान करती है। एक लाख की यह बाइक आम आदमी के लिए परेशानी खड़ी कर देती है। लोग EMI पर इस बाइक को खरीद तो सकते हैं लेकिन उनके लिए काफी ज्यादा परेशानी हो जाती है।

यही कारण है कि वह इसे सेकंड हैंड मार्केट से खरीदना पसंद करते हैं। यहां इस बाइक की कीमत 30 से ₹40000 होती है। इस कीमत में आपको वह सभी कुछ मिलता है जो आप अपनी पहली बाइक से चाहते हैं।

यहां मिलेगी भारी छूट

बाइक देखो वेबसाइट पर 2016 मॉडल होंडा शाइन की कीमत 37000 रखी गई है। ग्रे कलर की यह होंडा शाइन दिखने में बहुत ही अच्छी है। आप इसे एकदम नई बाइक भी कह सकते हैं। दिल्ली के लोकेशन से बिक रही इस बाइक को आप होली के मौके पर अपने घर ला सकते हैं।

ओएलएक्स वेबसाइट पर होली के मौके पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। यहां पर 2018 होंडा शाइन की कीमत ₹40000 रखी गई है। यह बाइक काफी ज्यादा चल चुकी है। लेकिन मैरून कलर कि यह बाइक दिखने में बहुत ही खूबसूरत है। अगर आप एक नई चमचमाती बाइक खरीदना चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं क्योंकि इसके कंडीशन काफी अच्छी है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App