Top Two-Wheeler Brands July 2023: पिछला महीना यानी जुलाई 2023 पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए काफी बेहतर साबित हुआ। लेकिन दो पहिया वाहन निर्माता कंपनियां कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जहां कुछ वाहन निर्माता कंपनियों ने सालाना आधार पर अच्छी ग्रोथ हासिल की, फो वहीं कुछ की घरेलू बिक्री में भारी गिरावट देखी गई। यहां हम जुलाई 2023 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया ब्रांड के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।
Hero Motocorp
हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई 2023 में घरेलू बाजार में 3,71,204 यूनिट्स की बिक्री की है। हालांकि कंपनी की सालाना आधार पर 13.8 प्रतिशत और मासिक आधार पर 12.1 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले साल इसी महीनें कंपनी ने 4,30,684 यूनिट को सेल किया था।
Honda Motorcycle & Scooter India
Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने जुलाई 2023 में घरेलू बाजार में 3,10,867 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल इसी महीनें कंपनी ने 3,55,560 यूनिट को सेल किया था। कंपनी ने सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। तो वहीं मासिक आधार पर कंपनी की 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
TVS Motor Company
TVS Motor Company ने जुलाई 2023 में घरेलू बाजार में 2,35,230 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल इसी महीनें कंपनी ने 2,01,942 यूनिट को सेल किया था। कंपनी ने सालाना आधार पर 16.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है।
Bajaj Motors
बजाज मोटर्स (Bajaj Motors) ने जुलाई 2023 में घरेलू बाजार में 1,41,990 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत और मासिक आधार पर 14.6 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
Suzuki Motorcycle India
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने जुलाई 2023 में घरेलू बाजार में 80,309 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 31.8 प्रतिशत और मासिक आधार पर 27.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है।