नई दिल्ली- राजस्थान में 2023 के आखिरी विधानसभा चुनाव होने जिसको लेकर सभी पार्टियों जीत का दावा कर रही है। खास तौर पर कांग्रेस और भाजपा दोनों एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लग रहे है। इस दौरान परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने राजस्थान पहुंचे अमित शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हीरो बना दिया। यह इसलिए कह रहे हैं। क्योंकि अमित शाह ने 28 मिनट के भाषण में 24 बार अशोक गहलोत का नाम लिया।
बता दे कि दूसरे चरण की यात्रा को हरी झंडी दिखाने बेणेश्वर धाम पहुंचे। यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की सरकारसरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है। यही नहीं अमित शान संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की।
28 मिनट के अमित शाह के भाषण में 24 बार अशोक गहलोत का नाम आने के बाद अब चर्चाएं तेज हो गई है। बता दे की 28 मिनट में 24 भाषण में अमित शाह ने अशोक गहलोत का नाम लेकर निशान साधा।
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि मैंने बचपन में खूब जादू देखे थे। कभी कोई टोपी गायब कर देता था, तो कोई रुमाल। लेकिन गहलोत साहब इतने बड़े जादूगर हैं की राजस्थान में बिजली गायब कर दी। अमित शाह ने गहलोत पर आगे निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत ने जादू से युवाओं के रोजगार महिलाओं की सुरक्षा तक भी गायब कर दी। लेकिन आप परिवर्तन संकल्प यात्रा जैसे ही समाप्त होगी तो गहलोत सरकार की रवानगी तय हो चुकी होगी।
आगे चल सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि विकास क्या होती है विकास को दिशा कैसे दी जाती है यह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बताई थी अमित शाह ने और आगे कहा परिवर्तन यात्रा के समाप्त होने के बाद गहलोत सरकार का समय निश्चित तय हो जाएगा। अमित शाह ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल पूछते हुए आगे कहा कि गहलोत जी मेरे सवाल का जवाब दीजिए बताइए यूपीएस सरकार ने राजस्थान के लिए क्या किया आप हिसाब नहीं देंगे लेकिन मैं बनिया का बेटा यूपीएस सरकार ने 10 साल में 1 लाख 60 हजार करोड़ दिया। पीएम मोदी ने 8 साल में 8 लाख करोड़ दिया है।