आर्द्रा नक्षत्र वालों में हो सकती है नशे की लत, जानें कैसा होगा स्वभाव

By

Santy

किसी भी व्यक्ति की राशि और उसके जन्म के दिन का उसके जीवन पर खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र हैं, और इन नक्षत्रों का अपना महत्व है। ज्योतिष में अन्य पहुलओं जैसे राशि, दिन और समय का महत्व होता है, उसी तरह नक्षत्रों का भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। आपका जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, इसका पूरा असर आपके जीवन पर भी देखने को मिलता है। यहां हम बात करते हैं नक्षत्र मंडल के छठे नक्षत्र आर्द्रा (Ardra) की।

चंद्रमा की स्थिति से होता है नक्षत्र का निर्धारण
प्रत्येक नक्षत्र में 4 चरण होते हैं। नक्षत्र मंडल के सभी 27 नक्षत्र मिलकर राशि के 360 डिग्री के एक चक्र को पूरा करते हैं। नक्षत्रों का निर्धारण करने में चंद्रमा की भूमिका अहम होती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, वहीं उस व्यक्ति का जन्म नक्षत्र माना जाता है। उस नक्षत्र का व्यक्ति के जीवन पर पूरा प्रभाव होता है। अगर आपका जन्म आर्द्रा (Ardra) नक्षत्र में हुआ है, तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होगा। आर्द्रा नक्षत्र पर मिथुन राशि और राशि स्वामी बुध का प्रभाव होता है। इसके साथ ही नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु का भी प्रभाव इनपर देखने को मिलता है।

जीवन भर होता है बुध और राहु का प्रभाव
आर्द्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों पर जीवन भर बुध और राहु का प्रभाव  देखने को मिलता है। राहु के कारण राजनीति में भी इनकी रूचि देखने को मिल सकती है। इनमें दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता होती है। इनकी एक खासियत होती है कि ये दूसरे को समझने के बाद ही उसके साथ बात-व्यवहार को आगे बढ़ाते हैं।

स्मरणशक्ति होती है जबरदस्त
आर्द्रा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग रिश्ते निभाने में काफी अच्छे होते हैं। महिलाएं थोड़ी खर्चीली हो सकती हैं, लेकिन काफी बुद्धिमान और आकर्षक होती हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वालों की स्मरण शक्ति भी जबरदस्त होती है। ये नई-नई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। इसलिए किसी भी क्षेत्र में हाथ आजमाने से संकोच नहीं करते।

महिलाएं होती हैं रोमांटिक
कई बार इनके विवाह में विलंब भी हो सकता है। सही साथी न मिलने के कारण दांपत्यजीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे इस नक्षत्र की महिलाओं का जीवन अच्छा रहता है और ये काफी रोमांटिक भी होती हैं।

लग सकती है नशे की लत
ये काफी हंसमुख प्रवृत्ति के होते हैं। समझदारी और जिम्मेदारी भी हो ती है। हालांकि बुध और राहु दुषित हों तो, इन्हें परेशानी हो सकती है। इनमें नशे की प्रवृत्ति भी देखने को मिल सकती है। कई बार इनके विचार भी गलत हो सकते हैं। इनकी सेहत भी कमजोर होती है। सांस के साथ ही रक्त संबंधित बीमारी भी हो सकती है।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App