Chanakya Niti: अपनी इन बातों को सभी से गुप्त रखें, वरना जिंदगी में नहीं होंगे सफल

Avatar photo

By

Sanjay

Chanakya Niti: चाणक्य भारतीय इतिहास के एक महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। वह भारतीय इतिहास के मौर्य साम्राज्य के दौरान चंद्रगुप्त मौर्य के मंत्री और मुख्य सलाहकार थे। चाणक्य को विष्णुगुप्त और कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने “अर्थशास्त्र” और “चाणक्य नीति” की रचना की। जिनकी शिक्षाएं आज भी लोगों के काम आती हैं और लोग उन्हें अपनाकर सफलता हासिल करते हैं। इसी शृंखला में आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक सफल इंसान बनने के कुछ गुण बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से सफल बन जाएंगे…

बातें गुप्त रखें

अगर आप भविष्य में कोई नया स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस योजना को सभी से गुप्त रखें। नहीं तो ये लोग भविष्य में आपके लिए घातक साबित हो सकते हैं। जब तक आपको सफलता न मिल जाए तब तक आपको अपने भरोसेमंद लोगों के अलावा किसी तीसरे या चौथे व्यक्ति से इसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए।

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में सफलता पाने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करें। इसका जिक्र कभी किसी से न करें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। आप बस अपने लक्ष्य की ओर काम करते रहें। अक्सर लोग किसी को आगे बढ़ता हुआ कम ही देख पाते हैं, ऐसे में वे आपकी राह में रुकावटें पैदा कर सकते हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को सफलता पाने के लिए समय का पाबंद होना बहुत जरूरी है। क्योंकि समय किसी के लिए नहीं रुकता. यदि आप मेहनत करते समय यह सोचते हैं कि यह काम हम कल करेंगे तो इसे कल पर टालने की बजाय अभी ही आज करने की सोचें। फिर आपको सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता.

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App