नई दिल्ली: मोबाइल इंडस्ट्री में Nokia खुद को और बेहतर करने की दौड़ में लगा हुआ है। नोकिया ने अपने कई 5G स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिए है। इसके चलते नोकिया मार्केट में एक और फोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसका नाम Nokia G80 5G स्मार्टफोन है, जिसकी जानकारी लॉन्च से पहले लीक हो गई है। तो आईये नजर डालते हैं संभावित फीचर्स पर…
Nokia G80 5G Specifications and Features
लीक जानकारी के अनुसार, Nokia G80 5G हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन में सामने आया है। जिसमें TA-1479, TA-1481, TA-1490, TA-1475 को Nokia G80 5G के वेरिएंट के रूप में पुष्टि की है। FCC सर्टिफिकेशन में लेबल से पता चलता है, Nokia G80 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। यह Nokia G21 पर इस्तेमाल किए गए एक से नया कैमरा मॉड्यूल हो सकता है और शायद एक बेहतर. लेबल से यह भी पता चलता है कि TA-1490 और TA-1475 सिंगल सिम वेरिएंट में हैं जबकि TA-1479 और TA-1481 डुअल सिम वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
वहीं इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी जाएगी। बात की जाए इस आगामी नोकिया मोबाइल की तो स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोसेसर के आधार पर काम कर सकता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 4जी,2 जी नेटवर्क भी प्राप्त है। साथ ही इसमें wifi, Bluetooth, USB port आदि फीचर शामिल है। इसका वजन 194 ग्राम का है साथ ही इसकी मोटाई 9.2 mm मिलीमीटर है। इसके अलावा इस हैंडसेट में Octa-core (2×2.0 GHz Cortex-A75 & 6×1.8 GHz Cortex-A55) प्रोसेसर के साथ दिया गया है।
आपको बता दें कि Nokia G80 को भारत में 31 मार्च, 2023 (अनऑफिशियल) को लॉन्च किया जाएगा। जिसे आप 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकेंगे। हालांकि अभी इसका आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जिसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। लेकिन मार्केट में आते ही ये नोकिया मोबाइल धमाल मचाने वाला है।