अपने जीवन में हर इंसान भोग विलास एवं वैभव की कामना करता है। यदि आपकी भी तमन्ना है कि वैभव की ज़िंदगी आप जीयें तो शुक्र ग्रह को मजबूत रखना होता है, क्योंकि भोग विलास और वैभव का कारक शुक्र ग्रह (Venus) होता है। आइए जानते हैं एक सरल उपाय, जिससे हम अपने शुक्र को मजबूत कर सकते हैं और वैभवशाली जीवन यापन कर सकते हैं।
इसके लिए आपको करना ये है, इत्र को बाईं हथेली में अंगूठे के ठीक नीचे वाले पर्वत में लगा कर उसे दाएं हथेली के अंगूठे के नीचे वाले पर्वत से मिला लेना चाहिए। खुशबू शुक्र ग्रह को आकर्षित करती है और यही कारण है कि इत्र लगाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
शुक्र के लिए सफेद फूल, चंदन और कपूर की सुगंध वाले इत्र अच्छे माने जाते हैं। तेज गंध वाले इत्र से परहेज करना चाहिए।