मीन राशि वाले खूबसूरती के मामले में होते हैं नंबर 1, आपकी राशि कितने नंबर पर है, जानें

By

Santy

विभिन्न राशि के लोग खूबसूरती के मामले में अलग होते हैं। वैसे तो हर राशि सुंदर होती है, लेकिन सबकी अपनी-अपनी विशेषता है। मीन राशि वैसे तो रशि चक्र में सबसे अंतिम यानी बारहवें नंबर की राशि है, लेकिन खूबसूरती के मामले में इस राशि वाले लोग नंबर 1 होते हैं। यहां हम जानेंगे कि किस राशि वाले लोगों की क्या विशेषता है और उनके कौन से बॉडी पार्ट खूबसूरत होते हैं।

खूबसूरती के मामले में नंबर 1 है मीन राशि
कुछ राशियों की खूबसूरती के हिसाब से रैंकिंग की बात करें तो, इनमें पहले स्थान पर मीन राशि वाले लोग आते हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर कन्या, तीसरे स्थान पर सिंह, चौथे स्थान पर मेष और पांचवें स्थान पर तुला राशि वाले लोग आते हैं। इसी तरह छठे स्थान पर वृषभ, सातवें पर धनु, आठवें पर मिथुन, नौवें स्थान पर वृश्चिक, दसवें स्थान पर कर्क, 11वें स्थान पर मकर और 12वें स्थान पर कुंभ राशि के लोग आते हैं।

नंबर 1 मीन राशि वालों की विशेषता
अगर मीन राशि वालों के विशेषता की बात करें, तो इनके पैर सुंदर होते हैं। उनकी आंखे गहरी और काफी खूबसूरत होती हैं। इस कारण उनकी खूबसूरती काफी बढ़ जाती है और लोग उनसे काफी आकर्षित होते हैं।

किस राशि का कौन सा अंग होता है खूबसूरत
इसी तरह कन्या राशि वालों की त्वचा, सिंह राशि वालों के बाल सुंदर होते हैं और आंखे बड़ी होती हैं। वहीं मेष राशि वालों की होंठ और भौंह और तुला राशि वालों की मुस्कान खूबसूरत होती है। वृषभ राशि वालों की होंठ और गला, धनु राशि वालों की मुस्कान, मिथुन राशि वालों की भुजाएं और भरा-पूरा शरीर, वृश्चिक राशि वालों की आंखें और चेहरा, कर्क राशि वालों की खासियत उनका मासूम चेहरा और पेट, मकर राशि वालों के मजबूत पैर और कुंभ राशि वालों के पैर और टखने खूबसूरत होते हैं।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App