नई दिल्ली। हमारे शरीर को फिट और एक्टिव रखने के लिए मिनरल, कैल्शियम, विटामिन, पोटेशियम जैसे न्यूट्रिशन की बहुत आवश्यकता होती है। अगर आपके शरीर में कभी भी इन में से किसी एक चीज की भी कमी हो जाती है तो इसका सेहत पर गलत असर पड़ता है। आजकल बहुत से लोग विटामिन डी की कमी से परेशान है।
विटामिन डी की कमी के चलते लोगों का चलना फिरना और स्वस्थ रहना मुश्किल हो गया है. क्योंकि यह लोग घुटने के दर्द सूजन गठिया जैसे परेशानियों से जूझ रहे होते हैं। आज हम आपको ऐसे फूड प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जिसके रोजाना खान-पान से आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होगी, इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि आप विटामिन की कमी होने पर किन फूड से दूरी बनानी चाहिए-
डेरी प्रोडक्ट और मछली
मैकेरल और सालमन जैसे मछलियां विटामिन डी की भरपूर सोहोती है अगर आप वेजिटेरियन है तो आपको पनीर, दूध, दही जैसे डेरी प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए, इसके अलावा आप संतरा, नींबू और अनाज, गाजर, ब्रोकली, पालक का भी सेवन कर सकते हैं।
अंडा
अंडा जो लोग नॉनवेज खाते हैं वे अंडा का सेवन कर सकते हैं। आप नाश्ते में अंडा खाएं, अंडे में भरपूर मात्रा में फैट और प्रोटीन पाया जाता है साथ ही आपको जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए क्योंकि इसके सेवन से विटामिन डी की कमी होती है।
मशरूम
मशरूम जिन लोगों को विटामिन डी की कमी होती है उन्हें अपने डाइट में मशरूम को जरूर सेवन करना चाहिए, इसके अलावा मशरूम खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है साथ ही आपको ध्यान रखना है कि आपको विटामिन की कमी होने पर नमक का कम सेवन करना है। नमक के ज्यादा खान-पान से हड्डियां कमजोर होती है साथ ही हड्डियां में दिक्कत होती है, अधिक नमक सेवन करने वालों के लिए कही गई है कि नमक सेसेवन से हड्डियां गलती है।