Panchayat 3 Update : क्या सचिव जी बनेंगे रिंकी के पति, कलेक्टर बन छोड़ देंगे फुलेरा गांव?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। पंचायत सीरीज के तीसरे सीजन को लेकर (Panchayat Season 3) को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता दिनों – दिन बढ़ती ही चली जा रही है। लोगों को पंचायत 3 का बहुत ही बेसर्बी से इंतजार है। लोगों को ‘पंचायत सीजन 1’ और ‘पंचायत सीजन 2’ की कहानी बहुत ही ज्यादा पसंद आई थी।

पंचायत की कहानी ने लोगों के दिलों को छू लिया है। इस सीजन में कुल 8 एपिसोड देखने को मिलेंगे और इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जायेगा।  पंचायत सीजन 3 के बारे में ज्यादातर जानकारी अभी भी गुफ्त रखी गई है।

मेकर्स तीसरे सीजन को कब तक रिलीज करेंगे इसकी भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पंचायत वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले वेब सीरीज में से है और इसका क्रेज बढ़ाता जा रहा है। पंचायत 3 को लेकर दर्शक मन ही मन कहानी बुन बैठे हैं…

पंचायत कास्ट –
‘पंचायत सीजन 3’ में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय और फैसल मलिक के साथ इस बार कुछ नए किरदार भी देखने को मिलेंगे। नए अभिनेताओं की एंट्री दर्शकों को हैरान कर देगी।

– क्या इस बार पंचायत सीजन में सचिव जी (जीतेन्द्र कुमार) और रिंकी (‘सान्वी’) की प्रेम कहानी आगे बढ़ेगी। दर्शकों को लगता है कि सीजन 3 में रिंकी और सचिव जी की शादी हो जाएगी।

– खबरों की मानें तो इस बार यूपीएससी की तैयारी करते हुए सचिव जी परीक्षा देंगे और उसमें उनको सफलता मिल जाएगी और अब सचिव जी का सेलेक्शन कलेक्टर के पद पर होगा और वे फुलेरा गांव जिस जिले में है वहां पोस्टिंग पर आएंगे।

– पंचायत सीरीज के चौथे सीजन में जितेंद्र कुमार एक आईएएस अफसर बनने के बाद प्रधान जी की बेटी से शादी करके उनके दामाद भी बन जायेंगे। चौथे सीजन में शादी में होने वाली रुकावटें और अड़चने दिखाई जाएगी।

अब देखना ये है कि आखिर पंचायत सीजन 3 की कहने में कितने हद तक सच होती है और सीजन 3 के बाद क्या सच में सीजन 4 आएगा?

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App