नई दिल्ली। आज यानी 31 जुलाई को हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। कई समाचार रिपोर्टों के अनुसार, मेवात में भगवा यात्रा को लेकर दो समूहों के बीच पथराव और गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही है। भगवा यात्रा के दौरान हुई पथराव के दौरान कई लोग घायल भी हो गए हैं। बताया जाता है कि घटना पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुई। पुलिस के मौजूद होने के बाद भी पथराव हुआ है। दोनों तरफ से यहां हजारों लोगों का हुजूम है। खबरों की मानें तो मौके पर कई फायरिंग की भी आवाज सुनी गई है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इस टकराव की किसने की। फिलहाल, पुलिस इसकी जांच में जुट रही है।
Clashes erupt between two groups in Haryana's Mewat region; more details awaited
— ANI (@ANI) July 31, 2023