Maharashtra

कुणाल कामरा की बढ़ रही है मुश्किलें, सीएम को छेड़ना पड़ गया भारी, अकड़ अभी भी शेर वाली

मुंंबई: कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) को आरक्षण को लेकर इस नेता ने खड़ी कर दी खाट! CM से करेंगे मुलाकात, आंदोलन शुरू किया जाएगा चल रहा विवाद थमता नजर नहीं...

मुंंबई: कॉमेडियन कुणाल कामरा () को आरक्षण को लेकर इस नेता ने खड़ी कर दी खाट! CM से करेंगे मुलाकात, आंदोलन शुरू किया जाएगा चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इसकी गूंज महाराष्ट्र विधानसभा में भी सुनाई दी है। शिवसेना जहां कार्रवाई की मांग कर रही है, वहीं अब भाजपा के विधान पार्षद प्रवीण दारेकेर प्रस्ताव लेकर आए हैं। दारेकेर ने विधान परिषद में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा नेता ने कहा कि कुणाल कामरा ने पैरोडी गाना गाया, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए निजी और अपमानजनक बातें शामिल थीं।

एक हफ्ते का समय मांगा था

पीठासीन अधिकारी संजय केलकर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर नोटिस पर फैसला लेंगे। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित कविता सुनाने के आरोप में पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जांच में शामिल होने के लिए कामरा को पुलिस ने दो बार तलब भी किया था। उन्होंने एक हफ्ते का समय मांगा था लेकिन इसे खारिज कर दिया गया।

दूसरी ओर द हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने शिवसेना के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें मंगलवार को बांद्रा कोर्ट ने जमानत दे दी। वहीं, पुलिस अब हैबिटेट स्टूडियो के स्टाफ के बयान दर्ज कर रही है। कुणाल कामरा के खिलाफ शिवसेना की नाराजगी बढ़ती जा रही है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने यहां तक ​​दावा किया कि कुणाल कामरा ने शिवसेना-यूबीटी से कॉन्ट्रैक्ट ले रखा है।

माफी नहीं मांगूंगा

जबकि शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कॉमेडियन का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ सच कहा है। जबकि कुणाल कामरा ने विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं किसी से नहीं डरता और मैं किसी से माफी नहीं मांगूंगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी का अपमान नहीं किया जाना चाहिए और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हास्य और व्यंग्य करना गलत नहीं है लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है। कुणाल कामरा ने जो कुछ भी किया, ऐसा लगता है कि उन्होंने किसी से पैसे लेकर किया। व्यंग्य में शिष्टाचार होना चाहिए, नहीं तो क्रिया की भी प्रतिक्रिया होती है।

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस का आने वाला है नया मोड़, इस सरकार को क्या मिल चुका है कोई राज?

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have...

Read more about Zohaib Naseem