Skip to content
Home Maharashtra कांग्रेस में होने जा रहा बड़ा कुछ, इस...
Maharashtra

कांग्रेस में होने जा रहा बड़ा कुछ, इस राज्य में देखने को मिलेगा, जानें यहां क्या है वजह?

Article Highlights

Key Takeaways
  • मुंबई: कांग्रेस (Congress) के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने गुरुवार को कहा कि राज्य इकाई का संगठनात्मक फेरबदल मई के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।
Something big is going to happen in Congress, it will be seen in this state, know what is the reason here

मुंबई: कांग्रेस (Congress) के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने गुरुवार को कहा कि राज्य इकाई का संगठनात्मक फेरबदल मई के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। चेन्निथला ने कहा कि सतारा जिले के महाबलेश्वर में राज्य के सभी सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं का सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, “हर महीने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार और विधान परिषद में पार्टी के नेता सतेज पाटिल संसद में उठाए जाने वाले राज्य के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पार्टी सांसदों से मिलेंगे।” उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सांसद पार्टी के मामलों में शामिल हों।

अध्यक्ष बनाया गया था

आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की हार के बाद नाना पटोले ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के राज्य संगठन में यह बड़ा बदलाव था। सपकाल की नियुक्ति कर पार्टी महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय और नगर निगम चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

दल का नेता नियुक्त किया है

सपकाल के सामने पार्टी संगठन को पुनर्जीवित करने और भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति से मुकाबला करने के लिए सभी गुटों को एक साथ लाकर अपनी पुरानी प्रतिष्ठा हासिल करने की बड़ी चुनौती है। वहीं, कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के दिग्गज और पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ एनडीए ने चुनावों में कांग्रेस पार्टी और महा विकास अघाड़ी को हराया। कांग्रेस पार्टी ने राज्य में 103 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसे सिर्फ 16 सीटें मिलीं। वहीं, नाना पटोले के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 सीटें जीतीं।

ये भी पढ़ें: सीलमपुर में युवक की हुई हत्या, चारों-तरफ मची अफरा-तफरी, बुलडोजर बाबा की होगी एंट्री?

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});