Skip to content
Home Delhi सीलमपुर में युवक की हुई हत्या, चारों-तरफ मची...
Delhi

सीलमपुर में युवक की हुई हत्या, चारों-तरफ मची अफरा-तफरी, बुलडोजर बाबा की होगी एंट्री?

Article Highlights

Key Takeaways
  • नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर (Seelampur) में नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालात को बिगड़ने
A young man was killed in Seelampur, there was chaos everywhere, will Bulldozer Baba enter

Key Takeaways

Quick Read


  • नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर (Seelampur) में नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालात को बिगड़ने

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर (Seelampur) में नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। वहीं, गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग देर रात से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शन में शामिल लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम रेखा गुप्ता से मदद की गुजारिश की है। सीलमपुर में विरोध प्रदर्शन के बीच हिंदुओं के पलायन के पोस्टर भी लगाए गए हैं।

चाकू घोंपकर हत्या कर दी

प्रदर्शन में शामिल लोग हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने पूरे मोहल्ले में अपने घरों के बाहर हस्तलिखित पर्चे चिपकाए हैं। पर्चों पर लिखा है कि इलाके से हिंदू समुदाय के लोग पलायन कर रहे हैं। दरअसल, उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर के जे-ब्लॉक में गुरुवार देर शाम एक 17 वर्षीय लड़के की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वहीं अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान राजवीर के बेटे कुणाल के रूप में की गई है। हालांकि उस नाबालिग लड़के पर गुरुवार शाम तकरीबन 7 बजकर 38 मिनट पर हमला किया गया था। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत कुणाल को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने कुणाल को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

वहीं इस घटना होने के बाद दिल्ली पुलिस ने गहरी जांच के लिए क्राइम टीम को मौके पर भेजा। सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें लगाई हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संभावित गवाहों से पूछताछ कर रही है। इस बीच, न्यू सीलमपुर के लोगों ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

सड़क पूरी तरह से जाम है

हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा को मजबूत करने के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में अपनी सामान्य गश्ती तेज कर दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सीलमपुर से हिंदुओं के पलायन पर सवाल पूछे गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है। फिलहाल, सीलमपुर में मुख्य सड़क पूरी तरह से जाम है। प्रदर्शन में शामिल लोगों की मांग है कि सीएम रेखा गुप्ता उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दें। उन्हें कुणाल को न्याय दिलाना चाहिए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल डीसीपी संदीप लामा लोगों को सड़क से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। वह लोगों को सड़क से हटा रहे हैं। उनके प्रयासों की वजह से अभी आधी सड़क खुली है। दूसरी आधी सड़क पर ट्रैफिक जाम है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में इस को लेकर मचा बवाल, कांग्रेस का पारा हाई, जबरदस्ती किया गया तो गलत होगा

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Zohaib Naseem

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.