Rohit Sharma: आइए जानते हैं क्या रोहित शर्मा एशिया कप 2023 में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं या नहीं।
Rohit Sharma, Most Sixes in International Cricket: इस एशिया कप भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें वेस्टइंडीज टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ कर इतिहास रचने पर होगी। इस एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त को नेपाल और पाकिस्तान के मुकाबले के साथ होगी। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस एशिया कप रोहित फैंस को खुशखबरी मिलेगी या नहीं।
नहीं छोड़ सकेंगे क्रिस गेल को पीछे
इस एशिया कप अगर रोहित शर्मा कुल 20 छक्के जड़ देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में क्रिस गेल को पछाड़ कर पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। लेकिन उनके लिए यह कर पाना काफी मुश्किल है। दरअसल, रोहित ने अब तक एशिया कप में वनडे फॉर्मेट में कुल 17 छक्के जड़े हैं। ऐसे में एक ही सीजन में 20 छक्के जड़ना असंभव है। हालांकि वह हिटमैन हैं जो 264 रन बना सकता है वह कुछ भी कर सकता है। बता दें कि क्रिस गेल ने 483 मैचों में कुल 553 छक्के जड़े हैं, वहीं रोहित के नाम 444 इंटरनेशनल मैचों कुल 534 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट –
1. क्रिस गेल ( Chris Gayle ) – 553 छक्के
2. रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) – 534 छक्के
3. शाहिद अफरीदी ( Shahid Afridi ) – 476 छक्के
4. ब्रैंडन मैक्कुलम ( Brendon McCullum ) – 398 छक्के
5. मार्टिन गप्टिल ( Martin Guptil ) – 383 छक्के