सीएसके का कौन होगा अगला कप्तान! रोहित शर्मा और ऋषभ पंत पर आया बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः आईपीएल सीजन शुरू होने के लिए जा रहा है, जिससे पहले तरह-तरह की बातें चल रही हैं। यह आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी खास माना जा रहा है। खास मानने की वजह यह है कि महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल के बाद सन्यास का ऐलान कर सकते हैं जो फैंस के लिए किसी बड़े सदमे की तरह है।

धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो काफी पहले ही सन्यास ले चुके हैं, लेकिन अब आईपीएल से सन्यास लिया तो फिर मैदान पर वे कभी नजर नहीं आएंगे। वैसे भी महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज और विकेटकीपर ही नहीं बल्कि एक शानदार कप्तान के तौर पर भी गिने जाते हैं।

उनके द्वारा मैदान पर लिए गए फैसले हर किसी के लिए मिसाल बनते हैं। धोनी के फैसले का हर कोई लोहा मनता है। अब सवाल उठ रहा है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल सीजन के बाद सन्यास लेते हैं तो फिर सीएसके का अगला कप्तान कौन होगा। इस कड़ी में कई ऐसे नाम हैं जो हवा में उड़ रहे हैं, जिसमें ऋषभ पंत और रोहित शर्मा जैसे भी दिग्गज शामिल हैं।

कौन होगा धोनी का उत्तराधिकारी?

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का 17वां सीजन खेलने को बेताब दिख रहे हैं, लेकिन इसके बाद वे सन्यास का ऐलान कर चुके हैं। अब सवाल उठ रहा है कि अगर माही ने सन्यास का ऐलान किया तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा, यह बड़े सवाल बने हुए हैं।

क्या सीएसके रोहित शर्मा को अपनी टीम की कमान सौंपेगी। वैसे तो रोहित शर्मा अभी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं लेकिन हो सकता है कि कभी मुंबई इंडियंस अगले सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दे। रिलीज किया गया तो हर हाल में सीएसके रोहित शर्मा पर मोटी बोली लगा सकते हैं क्योंकि उसकी नजर एक बल्लेबाज के साथ एक कप्तान पर भी होगी।

क्यां पंत को ट्रेड करेगी सीएसके

महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास बाद क्या चेन्नई सुपर किंग्स तूफानी बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत पर भी हाथ आजमा सकेगी। वैसे तो ऋषभ पंत अभी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं जो बतौर कप्तान और बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करते नजर आते हैं।

वैसे तो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को निकाले यह सब नजर नहीं आता है। फिर भी धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके पंत को ट्रेड करने पर विचार कर सकती है, क्योंकि उसे एक शानदार विकेटकीपर के साथ कप्तान की जरूरत होगी। यह सब पंत में नजर आता है। धोनी के सन्यास को लेकर भी अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App