VIDEO: घूमती गेंद ने रोहित शर्मा को पिच पर ही किया चारों खाने चित, फिर अंपायर ने उठाया यह कदम

Avatar photo

By

Vipin Kumar

INDIAN PREMIER LEAGUE: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने 6 रन से जीत दर्ज कर अपना खाता खोला। आईपीएल सीजन का अगला यानी छठा मैच रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु(आरसीबी) पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच में कभी-कभी ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जो हर किसी की आंखों का केंद्र बन जाते हैं।

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में एक बार ऐसा भी वाकया आया जब लगने लगा कि मुंबई आराम से जीत दर्ज कर लेगी। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने मुंबई के सामने बड़ी चुनौती पेश की। क्या आपको पता है कि बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा पिच पर गिए गए।

पिच पर गिर गए रोहित शर्मा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में रोहित शर्मा ने शुरुआत में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए। एक बार को लगने लगा था कि रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन साई किशोर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

साई किशोर की तूफानी गेंद पर शॉट मारने के चक्कर में रोहित शर्मा जमीन पर गिए। इस दौरान गेंद सीधे उनके पैड पर जा लगी। गेंदबाज और विकेटकीपर की अपील सुन अंपायर ने आउट दे दिया। इस तरह रोहित शर्मा पवेलिय लौट गए।

उनके बाद खेलने नमन धीर भी कोई खास कमाल नहीं कर सके, जो 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डेवाल्ड ब्रेविस ने थोड़ी देर के लिए मोर्च जरूर थामा, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 38 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 19 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या नहीं कर पाए कमाल

मुंबई इंडियंस के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या कोई कमाल नहीं कर सके। उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई ने हार्दिक पांड्या को बड़ी उम्मीदों के साथ गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर कप्तान बनाया था। इसके लिए मुंबई फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया, जहां उसे फैंस की कड़ी निराशा का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं जब मैदान पर पांड्या आए तो उनके सामने ही फैंस ने रोहित रोहित के नारे लगाए।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App