Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज दुनियां के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है उनके सफल होने का कारण।
Virat Kohli, Most Successful Batsmen: विराट कोहली सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियां भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में होती है। उनके इतने महान होने के पीछे का कारण, हाल ही में उनके एक दोस्त ने बताया है। जोकि भारत का ही एक खिलाड़ी है।
Virat Kohli’s Friend: हम विराट के जिस दोस्त की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि भारत के ही तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा हैं। ईशांत शर्मा और विराट कोहली की दोस्ती आज ने नहीं बल्कि काफी पुरानी है। विराट और ईशांत दोनों ही दिल्ली की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते थे। आईपीएल 2023 के दौरान भी विराट ने ईशांत को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया था। हाल ही में ईशांत शर्मा ने विराट के इतने सफल होने के पीछे का कारण बताया था।
Ishant Sharma on Virat Kohli: विराट कोहली के इतने सफल होने के पीछे का कारण बताते हुए ईशांत शर्मा ने कहा कि विराट कोहली के पिताजी का निधन हो गया था, उस समय विराट कोहली काफी अकेले और उदास थे। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और मैच खेले और टीम को भी जीताया। उस वक्त विराट कोहली मात्र 17 वर्ष के थे। वहीं उनकी जगह कोई और होता वह टूट जाता और कुछ भी नहीं करता। मगर विराट सबसे अलग हैं।
ईशांत शर्मा ने बताया कि विराट के आज इतने सफल होने का कारण वो खुद ही हैं। क्योंकि वह हमेशा बिना किसी से उम्मीद किए। ख़ुद पर भरोसा रखकर काम करते हैं। उनका मानना है कि अगर आपको विश्वास है तो आप दुनिया में कुछ भी कर सकते हो।
Virat Kohli Batting Record: विराट कोहली भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक कुल 109 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने क्रमश 8479, 12898 और 4008 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 75 शतक भी जड़े हैं।