नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शांत मिजाज और जबरदस्त बल्लेबाजी से जो पहचान बनाई वह हर किसी के लिए किसी मील के पत्थर से कम नहीं है। धोनी अब आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो सन्यास की घोषणा कर चुके हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल का एक सीजन और खेलेंगे, जिसके बाद सन्यास की घोषणा कर देंगे। महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैदान पर नजर नहीं आते, लेकिन वे आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं।
धोनी अपनी पत्नी के साथ अपने घर की एक्टिविटी को वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार भी मिलता है। इस बीच धोनी के घर एक नन्हा मेहमान आया है, जिसे पत्नी साक्षी ने खुद इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर किया है। यह वीडियो लोगों के दिलों को छूता दिख रहा है। इस लोग भी तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
- पत्नी ने वीडियो शेयर कर जीता दिल
टीम के पूर्व कप्तान और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इसमें एक घोड़ा और दो डॉगी नजर रहे है। यह वीडियो किसी पार्क का हैं, जिसमें चारों ओर पेड़ दिखाई दे रहे हैं। पार्क के बीच वाले हिस्से में घोड़ा खड़ा नजर आ रहा है।
डॉगी घोड़ी के पास आते है फिर मुंह को सहलाकर भाग जाती है। थोड़ी बाद ही पास में बैठे दूसरे डॉगी की ओर घोड़ा जाता दिख रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि धोनी के घर में किसी मेहमान से कम नहीं हैं धोनी और साक्षी दोनों ही जानवरों से खूब प्यार करते हैं, जिनके आये दिन वीडियो भी देखे जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, जो लगातार इसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ हुए हैं। आईपीएल के अगले सीजन में भी इसी टीम के साथ खेलते नजर आएंगे।