भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके बाद भारत की इस महिला खिलाड़ी ने वीमेंस प्रीमियर लीग में भी अपने प्रदर्शन से एक अलग छाप छोड़ी थी। बहरहाल, अब श्रेयंका पाटिल ने भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। श्रेयंका ने कहा कि उनके लिए विराट भगवान के जैसे हैं और उनके पास विराट कोहली को बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं है। साथ ही साथ, उन्होंने विराट से हुई उनकी मुलाक़ात को बेहद शानदार बताया।
बेहद ख़ास रही मुलाकात
श्रेयंका पाटिल ने बताया कि वीमेंस प्रीमियर लीग के दौरान उनकी मुलाकात भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली से हुई थी और उनका यह अनुभव बेहद शानदार रहा था। वह उन पलों को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली से मिलना उनके लिए एक ख़ास पल था| साथ ही, उन्होंने कहा कि वह एक ख़ास वक़्त में विराट के पास गईं और इस दौरान उन्होंने कोहली के साथ बातचीत भी की।
आपको बता दें कि वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 में श्रेयंका पाटिल ने ना सिर्फ अपनी गेंदबाज़ी बल्कि अपनी बल्लेबाज़ी से भी ख़ासा प्रभावित किया था। वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 में श्रेयंका पाटिल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस सीज़न श्रेयंका ने 7 मैचों में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा उन्होंने असरदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 62 रन बनाए थे।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारत की इस महिला क्रिकेट खिलाड़ी को वीमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग के लिए साइन किया गया था। इस तरह श्रेयंका पाटिल वीमेंस प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर होंगी। वीमेंस प्रीमियर लीग में गुयाना वॉरिर्स की टीम ने श्रेयंका पाटिल को अपने दल का हिस्सा बनाया था।