IPL में रन बरसाने वाले शिवम दुबे ने अंजुम खान से दो बार रचाई थी शादी, रुला देगी प्रेम कहानी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का आगाज होने में बस अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं, जिसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई हैं। आईपीएल के 17वें सेशन का पहला मुकाबला शुक्रवार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मैच से पहले आईपीएल सेरेमनी होगी, जिसमें ढोल, बाजे और डीजे की धुन सुनाई देगी। आईपीएल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

सेशन की पहली जंग में विगत वर्ष विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु आमने सामने होंगे। यह पहला मौका होगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मैच में मौसम भी साफ रहने की उम्मीद है। मैच से अलग हटकर भी लोग इन दिनों खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। आज हम आपको चेन्नई सुपर किंग्स के तूफानी खिलाड़ी शिवम दुबे की लब स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। उनकी लब स्टोरी कैसे एक दाम शादी तक पहुंच गई, जिसे जानना बहुत ही जरूरी है।

शिवम दुबे की प्रेम कहानी का हर कोई दीवाना

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रनों की बरसात करने वाले शिवम दुबे अपनी व्यक्तिगत लाइक को लेकर भी खूब चर्चा का केंद्र बने रहे। शिवम दुबे ने एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी, जो उनकी गर्लफ्रेंड भी रही थी। शिवम दुबे की पत्नी का नाम अंजुम खान है।

शिवम दुबे और अंजुम खान लंबे समय एक दूसरे को डेट करते रहे थे। कई साल बाद दोनों ने शादी रचाने का फैसला किया। दोनों अलग-अलग धर्म होने के चलते इस शादी का लोगों ने खूब विरोध भी किया, लेकिन परिवारवालों ने कोई आपत्ति नहीं जताई। शिवम दुबे हिंदू परिवार से हैं जबकि अंजुम खान मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। परिजनों ने खुशी से दोनों को शादी की मंजूरी दे दी। हिंदू और मुस्लिम रीतिरिवाज से दोनों ने शादी रचा ली।

दो बार हुई शादी

क्या आपको पता है कि शिवम दुबे और गर्लफ्रेंड ने दो बार शादी रचाई। शिवम और अंजुम ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाज से साल 2021 में शादी की थी। शिवम दुबे और अंजुम खान ने पहले हिंदू रीतिरिवाज से पहले सात फेरे लिए। इसके बाद दोनों ने निकाह पढ़ा।

इसके एक साल बाद शिवम दुबे और अंजुम पेरेंट्स बने। फरवरी 2022 में दोनों को एक बेटा हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि शिवम दुबे आईपीएल 17वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं जिनसे फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App