iPhone को मजा चखाने आया OnePlus का बवाल फीचर्स वाला स्मार्टफोन, लड़कियों की खीचेगा खूब सुपर फोटो

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। वनप्लस कंपनी ने अपने ग्राहकों का एक बार फिर से दिल जीतते हुए एक नया फोन वनप्लस ऐस 3वी (OnePlus Ace 3V) को दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में पेश कर दिया है। फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट, 5,500mAh की बैटरी, डुअल रियर कैमरा सेटअप और तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है। तो आईये इस स्मार्टफोन के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं:-

OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

वनप्लस ऐस 3वी में स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में प्रोसेसर के तौर स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 SoC चिप का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। यह एंड्रॉइड 14-आधारित ColorOS 14 के साथ आता है।

वनप्लस ऐस 3वी स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। इसके अलावा पीछे एक एलईडी फ्लैश यूनिट शामिल किया गया है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus Ace 3V की कीमत, उपलब्धता

वनप्लस ऐस 3V स्मार्टफोन के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,399.17 रुपये) है। जबकि, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 2,299 (लगभग 26,602 रुपये) और CNY 2,599 (लगभग 30,073 रुपये) है।

हैंडसेट को मैजिक पर्पल सिल्वर और टाइटेनियम एयर ग्रे शेड में पेश किया गया है। फोन को फिलहाल चीन मार्केट में पेश किया गया है। इच्छुक उपयोगकर्ता ओप्पो चाइना ई-स्टोर के माध्यम से फोन को प्री-बुक कर सकते हैं। यह 25 मार्च से स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में इसे कब तक पेश किया जायेगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

वनप्लस के स्मार्टफोन को मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। वनप्लस के फ़ोन्स की टक्कर आईफोन से होती है। आपको मार्केट में वनप्लस के कई हैंडसेट देखने को मिल जायेंगे। वनप्लस फोन्स के कैमरे बहुत ही जबरदस्त होते हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App