रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अलविदा कहकर इस टीम के बनेंगे कप्तान! जानें डिटेल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार मुंबई इंडियंस अपन बरे समय से गुजर रही है, जिसकी कई बड़ी वजह मानी जा रही हैं। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस दो खेमों में बंटी नजर आ रही है, क्योंकि टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा काफी नाराज दिख रहे हैं। आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था, जिसके बाद टीम को बड़ी आलोचनाएं झेलनी पड़ी।

अब चर्चा कि रोहित शर्मा इस सीजन के बाद मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं, जो टीम के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। इतना ही नहीं फैंस के लिए भी रुलाने वाली खबर होगी। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह दावा तेजी से किया जा रहा है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

इस टीम का हिस्सा बन सकते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस दो गुटों में बंटी हुई है। ऐसे में रोहित शर्मा जल्द इस सीजन के बाद मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं।

माना जा रहा है कि रोहित शर्मा अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो फिर मुंबई के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। चर्चा तो तयहां तक भी है कि चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा को अपना कप्तान भी नियुक्त कर सकती है जो फैंस के लिए किसी बड़ी गुड न्यूज की तरह होगी।

हालांकि, चेन्नई की कप्तानी अभी ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन माना जा रहा है।

धोनी ले सकते हैं सन्यास

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन माना जा रहा है। इसके बाद वे आईपीएल से भी सन्यास की घोषणा कर सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से वे काफी पहले ही सन्यास ले चुके हैं। सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सीएसके फ्रेंचाइजी ने मौका गंवाए बिना ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बना दिया था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App