IPL 2024: आईपीएल में मुंबई इंडियंस को छोड़ेंगे रोहित शर्मा! इस टीम के जल्द बनेंगे कप्तान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 17वें सीजन में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस की हो रही है। आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तान से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस के फैसले की जमीं से लेकर सोशल मीडिया तक पर खूब आलोचना हुई थी।

सोशल मीडिया के ऐप इंस्टाग्राम पर तो बड़ी संख्या में लोगों ने अनफॉलो भी कर दिया था। दूसरी तरफ अब चर्चा है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच अनबन है। इतना ही नहीं टीम दो खेमों में बंटी हुई नजर आ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि रोहित शर्मा अगले सेशन में मुंबई इंडियंस को बाय-बाय कह सकते हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

रोहित शर्मा इस टीम का बन सकते हैं हिस्सा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अगले सीजन से पहले कोई बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका सकते हैं। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को बाय-बाय कहकर किसी दूसरी टीम में जा सकते हैं।

चर्चा है कि चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी में वे शामिल हो सकते हैं जो फैंस के लिए किसी खुशखबरी की तरह होगी। इतना ही नहीं उन्हें बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल किया जाने की उम्मीद है। चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल के बाद सन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

इससे चेन्नई को किसी अनुभवी कप्तान के साथ बेहतरीन बल्लेबाज की जरूरत होगी। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में इस तरह का दावा किया जा रहा है।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अभी तक किया निराश

आईपीएल में 5 बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने अभी तक काफी निराश किया है, जिसे अपने 7 मुकाबलों में 4 में हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए टीम प्वाइंट टेबले में भी 7वें नंबर पर चल रही है। फैंस हार के लिए हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार मान रहे हैं, जो किसी बड़े झटके की तरह है। इतना ही नहीं रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में मनमुटाव जैसी चीजें भी निकलकर सामने आई हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App