रोहित शर्मा फिर लेंगे बड़े फैसले, आईपीएल में इस टीम के बनेंगे कप्तान, जानें बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः आईपीएल के अगले यानी 17वें सीजन की शुरुआत मार्च से होनी संभव मानी जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। आईपीएल में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के उस फैसले की हो रही है, जिसमें रोहित शर्मा को अचानक कप्तान से हटा दिया। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया था।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से ही हार्दिक पांड्या बुरी तरह से चोटिल हैं, जिनका किसी भी सीरीज में अभी तक सिलेक्शन नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर पांड्या आईपीएल तक स्वस्थ नहीं हुए तो फिर मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा। क्या रोहित शर्मा पर भी फिर से दांव लगाया जाएगा। ऐसे कई सवाल बने हुए हैं।

मुंबई इंडियंस फिर रोहित शर्मा को चुन सकती है कप्तान

आईपीएल टूर्नामेंट में गर्दा मचाने वाली मुंबई इंडियंस ने इस बार सबको चौंकाते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी थी, लेकिन वे अभी स्वस्थ नहीं हो सके हैं। हार्दिक पांड्या अगर आईपीएल तक स्वस्थ नहीं हुए तो मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के सामने अपना कप्तान चुनना किसी बड़ी चुनौती की तरह होगा।

माना जा रहा है कि एक बार फिर रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या रोहित शर्मा दुबारा से कप्तानी लेना स्वीकार करेंगे। ऐसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्रिकेट के तमाम जानकारों की माने तो रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी लेना सही नहीं समझेंगे। ऐसी स्थिति में फिर किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम का नेतृत्व दिया जा सकता है।

वर्ल्ड कप में चोटिल हुए थे पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए थे। इसके बाद से वे लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। उनका अभी तक किसी के खिलाफ भी सिलेक्शन नहीं हो सका है, जिसकी वजह अनफिट होना बताया जा रहा है।

अगर वे फिट नहीं हो सके तो आईपीएल खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस के सामने नया कप्तान चुनना किसी बड़ी चुनौती की तरह होगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App