Rohit Sharma New Sixes Record In Asia Cup: एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत रोहित शर्मा ने छक्कों का एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Rohit Sharma Becomes No. 1 batter to Hit Most Sixes in Odi Asia Cup: एशिया कप 2023 के 9वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर रोहित शर्मा ने छक्कों का एक बेहतरीन रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला कल (10 सितम्बर) को खेला गया था। मगर अभी यह मुकाबला खत्म नहीं हुआ है बल्कि बाकी का मैच आज ( 11 सितंबर) खेला जाएगा। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले को बारिश की वजह से आधे पर ही रोकना पड़ा है। इस दौरान जब तक मुकाबला चला तब तक भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे। इस दौरान केएल राहुल और विराट कोहली अभी भी क्रिज पर डटे हुए हैं। आइए जानते हैं इस मुकाबले में रोहित ने छक्कों का कैसा रिकॉर्ड बनाया है।
बना डाला बेहतरीन रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने 49 गेंद पर 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े थे। 4 छक्के जड़ते ही वह एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने वनडे एशिया कप के इतिहास मे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी की बराबरी कर ली है। बता दें कि इस समय हिटमैन के नाम 25 मैचों में कुल 26 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। आइए जानते हैं कि रोहित और शाहिद अफरीदी के अलावा किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।
वनडे एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
1. शाहिद अफरीदी – 26 छक्के
2. रोहित शर्मा – 26 छक्के
3. सनथ जयसूर्या – 23 छक्के
4. सुरेश रैना – 18 छक्के
5. मोहम्मद नाबी – 13 छक्के