नई दिल्ली- g20 को लेकर पिछले कई महीनो से दिल्ली को सजाया संवारा जा रहा था। g20 में देश दुनिया भर के नेता भारत देश आए हुए थे। और दो दिनों के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अधिकतर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत से बिदा ले चुके हैं। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है।

जानकारी के अनुसार आपको बता दे की g20 के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में सौंदर्यिकरण का काम किया जा रहा था। यानी कि दिल्ली को पूरी तरीके से सजाया जा रहा था।

इस दौरान झुग्गी झोपड़ियां वाले इलाकों को पूरी तरह से कर करने का प्रशासन ने पूरा प्लान कर लिया था। इसे लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत सरकार हमारे गरीब लोगों और जानवरों को छुपा रही है। अपने मेहमानों से भारत की हकीकत छुपाने की जरूरत नहीं है।

इस दौरान आपको बता दे कि कांग्रेस नेता ने शनिवार को भी g20 समिट के मद्देनजर जो झुगिया को ढकने या ध्वस्त करने और आवारा जानवरों को घेरने का आरोप लगाया था। इस दौरान कांग्रेस नेता ने एक वीडियो ट्विटर पर वायरल करते हुए लिखा था। यहां दो दिवसी शिखर सम्मेलन के पहले झुकी झोपड़ियां वाले इलाकों को हरी चादर से ढकते हुए दिखाया गया है।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था उन्होंने कहा था कि जी-20 का उद्देश्य प्रमुख विश्व अर्थव्यवस्था का जमावड़ा होना है। जिसका उद्देश्य वैश्विक समस्याओं से सहयोगात्मक तरीके से निपटाना होता है लेकिन इस कार्यक्रम के लिए गरीबों को या तो ढक दिया गया है या दोस्त कर दिया गया है हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मोदी सरकार आखिरकार यह कहां जाएं इसका जिम्मेदार कौन है।

यह खबरें भी पढ़ें