मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने दिया करारा झटका! इस टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे हिटमैन

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Indian Premier League: भारत की सरजमीं 17वीं बार आईपीएल की साक्षी बनने जा रही है, जिसका आगाज 22 मार्च से होना तय है। आईपीएल सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होंगी, जिस मुकाबले की चर्चा तेजी से चल रही है।

दूसरी तरफ आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी सुर्खियों का विषय बने हुए हैं, क्योंकि उन्होंने अभी तक टीम ज्वाइन नहीं किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कब तक वे टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हाटकर हार्दिक पांड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

इससे वे कुछ नाराज भी बताए जा रहे हैं। वैसे रोहित शर्मा ने अपनी नाराजगी को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। इस बीच रोहित शर्मा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी दूसरी टीम के ड्रेसिंग रूम में दिखाई दिए, जिससे खलबली मच गई।

जानिए किस टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे रोहित शर्मा

आईपीएल से पहले अब सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों से जुड़ना शुरू कर दिया है, लेकिन रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस से कब जुड़ेंगे यह बड़ा सवाल बना हुआ है। रोहित शर्मा ने अभी तक मुंबई इंडियंस के कैंप से दूरी बना रखी है, जिससे उनकी नाराजगी की खबरों को और भी हवा मिल रही है।

इस बीच रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में नजर आए। वे मुंबई और विदर्भ के बीच खेला गया मुकाबला देखने पहुंचे। वे मुंबई के ड्रेसिंग रूम में तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी के साथ बैठ नजर आए। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई के ड्रेसिंग रूम में बैठने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग कमेंट बॉक्स में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

मुंबई के लिए सबसे सफल कप्तान रहे रोहित शर्मा

भारतीय टीम में कप्तान की भूमिका निभा रहे रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं, जिनकी नजर अब छक्का मारने पर थी।

हैरानी तो उस वक्त हुई जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से अचानक कप्तान छीनकर हार्दिक पाड्या को दे दी। मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर वैसे रोहित शर्मा ने खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनकी नाराजगी की खबरें खूब चलती रही हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App