ऋषभ पंत ने IPL 2024 के लिए कसी कमर, विकेटकीपिंग के साथ पुराने अंदाज़ में की ताबड़तोड़ बैटिंग, देखे VIDEO

Avatar photo

By

Priyanshu Meena

नई दिल्ली: चोट के कारण आईपीएल 2023 से चूकने के बाद, ऋषभ पंत वापसी की तैयारी कर रहे हैं, जो भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी खुशी की बात है।ताबड़तोड़ क्रिकेटर ऋषभ पंत वापसी के लिए कमर कस रहे है, अपनी पहले जैसी स्किल का प्रदर्शन कर हरे है, बल्लेबाजी से खूबसूरत शॉट्स लगा रहे है और अपनी विकेटकीपिंग क्षमता का प्रदर्शन कर रहे है। पंत ने खुद अपनी फिटनेस पर एक वीडियो अपडेट साझा किया, जो आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न के लिए उनकी तैयारी का संकेत देता है।

IPL 2024 22 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है, आईपीएल 2024 में 26 वर्षीय पंत वापस एक्शन में दिख सकते हैं। पिछले सीज़न में, दिसंबर 2022 में एक कार एक्सीडेंट में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें काफी गहरी चोटें आई थी जिसके कारण वे आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाए थे, इस खतरनाक एक्सीडेंट उनकी जान लगभग चली गई थी। हालाँकि, पंत की दृढ़ भावना के कारण वह तेजी से ठीक हो गए, और अब वह हाल के प्रेक्टिस मेचो में भाग लेने के बाद मैदान पर लौटने के लिए उत्सुक हैं।

अपनी चोटों की गंभीर प्रकृति के बावजूद, पंत की मानसिक मज़बूती स्पष्ट है, और वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने हुए हैं। टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने आईपीएल 2024 के लिए पंत की तैयारी पर भरोसा जताया है और सुझाव दिया है कि वह शुरुआती मैचों में एक प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में खेल सकते हैं। इसका मतलब यह है कि ऋषभ पंत मुख्य रूप से अपनी बल्लेबाजी कौशल पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जैसे ही वह खेल में वापस आएंगे तो फील्डिंग की जिम्मेदारियां सीमित हो जाएंगी।

Priyanshu Meena के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App