जहां एक तरफ भारतीय टीम इस वक़्त लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेल रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा अपनी गर्लफ्रेंड रचना के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी सगाई की खबरें सामने आई थीं।
पारंपरिक अंदाज़ में रचाई शादी
सगाई के दो दिन बाद ही प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने फैंस को शादी की खुशखबरी सुनाकर बड़ा तोहफा दिया है। तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया के ज़रिए सामने आई है। इस तस्वीर में साफ़ तौर पर यह देखा जा सकता है कि प्रसिद्ध कृष्णा अपनी पत्नी को माला पहना रहे हैं। शादी के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा और उनकी पत्नी पारंपरिक अंदाज़ में दिखाई दिए। साथ ही साथ, इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा के चेहरे पर मुस्कान भी नज़र आई।
आपको बता दें कि तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा काफी लंबे समय से चोटिल चल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में यह गेंदबाज़ राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से खेलता है। हालांकि, इस आईपीएल सीज़न प्रसिद्ध कृष्णा स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से नहीं खेल पाए। लेकिन, आईपीएल के पिछले सीज़न में प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया था।
तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने 6 मई, 2018 को आईपीएल में अपना डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक वह 51 मैच खेल चुके हैं। खेले गए इन मैचों में राजस्थान रॉयल्स के इस तेज़ गेंदबाज़ ने 34.76 की औसत के साथ 49 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की इकॉनमी 8.92 की रही। साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ प्रसिद्ध कृष्णा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह अब तक 14 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं।
இந்திய கிரிக்கெட் வீரர் பிரஷித் கிருஷ்ணாவுக்கு டும் டும் டும்..!@prasidh43 @rajasthanroyals @BCCI #PrasidhKrishna #PrasidhRachanaWedding #PrasidhKrishnaWedding #cricketer #JayaPlus pic.twitter.com/tbLgr7V9K0
— Jaya Plus (@jayapluschannel) June 8, 2023