Anjana Singh – Nirahua Romance Video: भोजपुरी गानों ने इस समय सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाया हुआ है, जहां देखों वहीं भोजपुरी सॉन्ग देखने और सुनने को मिल जाते हैं। अगर आपको भी भोजपुरी गाने सुनना पसंद है, तो आज हम आपके लिए दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह का धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘ओठवा चुमब नाईट में’ (Hothwa Chumab Night Mein) लेकर हाजिर हो गए हैं। गाने के वीडियो में अंजना सिंह शार्ट ड्रेस पहनकर निरहुआ को अपनी हॉट अदाओं से दीवाना बनाती हुईं नजर आ रही हैं।
गाने में आप देख सकते हैं कि निरहुआ और अंजना सिंह एक दूजे के साथ खूब रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इनकी हॉट केमिस्ट्री देख फैंस भी दीवाने हुए जा रहे हैं। गाने में निरहुआ संग अंजना सिंह की जोड़ी काफी जम रही है।
गाने में अंजना सिंह अपनी मस्त जवानी से निरहुआ को बेकाबू करती हुईं नजर आ रही हैं। भोजपुरी गाना ‘ओठवा चुमब नाईट में’ इंटरनेट पर इस समय खूब धूम मचा रहा है। गाने के वीडियो में अंजना सिंह एक्टर निरहुआ को किस करती हुईं भी नजर आ रही हैं। सिंह शार्ट ड्रेस में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। जबकि, दिनेश लाल यादव भी ब्लू जींस और येलो टीशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
इस गाने को मोहन राठौर और कल्पना ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखा है और म्यूजिक Avinash Jha Ghunghroo ने दिया है। निरहुआ और अंजना सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को Team Films Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
गाने को खबर लिखें जाने तक 27,81,438 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता ही चला जा रहा है। आपको बता दें कि अंजना सिंह और निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। दोनों ही स्टार्स की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है।