IPL, Mumbai Indians: IPL 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है मुंबई इंडियंस, मुंबई का आईपीएल इतिहास सबसे शानदार रहा है।
Mumbai Indians In IPL: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस एक बार फिर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही है। आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली मुंबई चौथी टीम बन गई है। आईपीएल 16वें सीजन के लीग स्टेज के अन्तिम मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को हारकर मुंबई को प्लेऑफ में एंट्री दिलवा दी। तो आइए जानते हैं मुंबई का रिकॉर्ड कैसा रहा है।
IPL में सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने वाली टीम
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने अब तक खेले गए 15 सीजन में 5 बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने यह सभी ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती है। एमआई ने अपना पहला खिताब 2013 में जीता था। जिसके बाद मुंबई की लोकल ट्रेन को कोई नहीं रोक पाया और एमआई ने 2015, 2017, 2019 और 2020 का खिताब अपने नाम किया।
IPL प्लेऑफ में 10वीं बार पहुंची मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस 10वीं बार आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही है। मुंबई इंडियंस ने पहली बार आईपीएल 2010 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि मुंबई को उस सीजन फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने हार का सामन करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस पिछले 15 आईपीएल सीजन में कुल 6 बार फाइनल खेल चुकी है, जिसमें एमआई ने 5 बार जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया है।
IPL में मुंबई इंडियंस का क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड
आईपीएल 2010 (रनरअप)
आईपीएल 2011 (प्लेऑफ)
आईपीएल 2012 (प्लेऑफ)
आईपीएल 2013 (विजेता)
आईपीएल 2014 (प्लेऑफ)
आईपीएल 2015 (विजेता)
आईपीएल 2017 (विजेता)
आईपीएल 2019 (विजेता)
आईपीएल 2020 (विजेता)
आईपीएल 2023 (अब तक प्लेऑफ)