नई दिल्लीः अब क्रिकेट फैंस की नजरें सबसे ज्यादा आईपीएल पर टिकी हैं जिसका पहला मुकाबला 22 मार्च से खेला जाना संभव माना जा रहा है। इसकी तैयारी तेजी से चल रही हैं, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है।
आईपीएल ऑक्शन 2024 को 19 दिसंबर को नीलामी हुई, जिसमें खिलाड़ियों के ऊपर खूब नोटों की बारिश हुई। इस बार आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने सबको चौंकाते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से अचानक हटाकर बड़े सवाल पैदा कर दिए।
इतना ही नहीं उनकी जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया, जिसके बाद कुछ फैंस में काफी निराशा दौड़ गई। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को बड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर टीम को हार्दिक पांड्या के रूप में एक बड़ा झटका भी लग सकता है।
हार्दिक पांड्या हो सकते हैं आईपीएल से बाहर
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से ही हार्दिक पांड्या चोटिल चल रहे हैं, जिनके आईपीएल खेलने पर भी संकट के बादल मंडराए हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद अगले मैच नहीं खेल सके थे। मैदान पर उनकी कमी साफ दिखाई दी थी।
अब आईपीएल 2024 यानी 17वें सीजन के लिए हार्दिक पांड्या का खेला जाना बिल्कुल भी तय नहीं माना जा रहा है। अभी आधिकारिक तौर पर उनके स्वस्थ होने की पुष्टि नहीं हुई है। अगर वे अनफिट रहते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस के उन अरमानों पर पानी फिर जाएगा, जिन्हें लेकर रोहित को कप्तानी से हटाया है। अब सवाल है कि हार्दिक पांड्या वापसी नहीं कर पाएंगे तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा।
इस खिलाड़ी को बनाया जाएगा कप्तान
अगर आईपीएल के 17वें सीजन में हार्दिक पांड्या चोट के चलते बाहर किए जाते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान सूर्य कुमार यादव को बनाया जा सकता है। जानकारों के अनुसार, रोहित शर्मा को अचानक कप्तानी से हटाने के बाद अब वे इस जिम्मेदारी को लेना पसंद नहीं करेंगे। वैसे अभी ऑफिशियली तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है। इस आधार पर ही TIMESBULL.COM ने आर्टिकल पब्लिश किया है।