WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है। आइए जानते हैं भारत के दोनों बल्लेबाजों के बारे में।
WTC Final 2023: इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। यह खिताबी मुकाबला इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। अभी तक इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा काफी ज्यादा भारी नजर आ रहा है। इस मुकाबले में अब तक केवल 6 ही छक्के लगे हैं।
Most Sixes in WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा छ्क्के जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है, जिन्होंने अब तक कुल 59 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 39 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कुल 37 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
WTC में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भारत के ही मयंक अग्रवाल चौथे स्थान हैं, जिन्होंने कुल 23 छक्के लगाए हैं। वहीं मयंक से मात्र एक छक्के से डैरिल मिचेल पीछे हैं। न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने अब तक कुल 22 छक्के लगाए हैं। इतने ही छक्कों के साथ जॉनी बेयरस्टो छ्ठे स्थान पर हैं। इन्होंने कुल 22 छक्के लगाए हैं।
इस लिस्ट में वेस्ट इंडीज के अल्जारी जोसेफ 19 छक्कों के साथ सातवें स्थान पर हैं। भारतीय टीम के ऑल राउंडर अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा 17 छक्कों के साथ क्रमश आठवें और नोवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड 16 छक्कों के साथ 10वें स्थान पर हैं।