MI VS RR VIDEO: संदीप शर्मा के तूफान में फंसे सूर्य कुमार यादव, मैदान पर खड़ी कर दी गेंद, फिर हुआ यह सब

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग का 38वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेजा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर का सामना कर 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में यह मुकाबला काफी रोमांचकारी होने की संभावना है।

इस बीच सूर्य कुमार यादव के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि सूर्य कुमार यादव चमत्कारिक तरीके से आउट हो गए, जो हर किसी को हैरान कर रहा है। आप देख सकते हैं सकते हैं कि कैसे संदीप शर्मा शर्मा की गेंद पर कैसे कैच थमा बैठते हैं। सूर्य कुमार ने इस मुकाबले में 8 गेंदों का सामना कर 10 रन बनाए। बल्लेबाजी करने का स्ट्राइक रेट 125 का रहा।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

संदीप शर्मा के जाल में फंसे सूर्य कुमार यादव

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज करते हुए 179 रन बनाए। इस बीच टीम में 360 डिग्री के नाम से पहचान बनाने वाले सूर्य कुमार यादव अचानक संदीप शर्मा के जाल में फंस गए। आप देख सकते हैं कि संदीप शर्मा ने लेग स्टंप पर ऐसी बॉल रखी की सूर्य कुमार यादव ने बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मैदान में गेंद खड़ी कर दी।

फील्डर रोवमैन पॉवेल ने दौड़कर आसानी से सूर्य कुमार का कैच लपक लिया। इस तरह सूर्य कुमार यादव पवेलियन लौट गए। मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 5 गेंदों पर 6 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका लगाया। ईशान किशन अपना खाता खोले आउट हो गए।

सू्र्य कुमार यादव ने 8 गेंदों पर 10 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर 65 रन बनाए। नबी ने 17 गेंदों पर 23 रन बनाए। नेहल वढेरा ने 24 गेंदों का सामना कर 49 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 10, टिम डेविड ने 3, चावला 1 और बुमराह 2 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स टीम

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमराह।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App