MI VS DC: पांड्या और ऋषभ पंत की टीम आज होंगी आमने-सामने, प्लेइंग इलेवन पर आया ताजा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

MI VS DC: आईपीएल के 17वें सेशन का आज 19वां मैच खेला जाएगा, जिसमें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। यह मैच काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस पहला मैच जीतने के लिए आज जीतोड़ मेहनत करेगी तो जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी प्वाइंट टेबल में सुधार करने के लिए शानदार प्रदर्शन की कोशिश करेगी।

मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। अब सभी के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या रहने वाली है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन को लेकर आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों ही इस सीजन में बुरे दौर से गुजर रही हैं, जिनके सामने आईपीएल में वापसी करना किसी बड़ी चुनौती की तरह होगी।

दोनों में कौन किस पर भारी

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 33 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 18 और दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। इस हिसाब से मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी दिखाई देता है। मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स के सामने हाई स्कोर 218 रन है।

दिल्ली कैपिटल्स का हाई स्कोर मुंबई इंडियंस के सामने 213 रन है। दोनों के बीच पिछले पांच मैचों में मुंबई इंडियंस ने 2 में जीत हासिल की है। आईपीएल 2021 में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दो मैच खेले और दोनों हारे थे। साल 2023 में दोनों टीमें आमने-सामने भिड़ी थी।

उस समय प्लेयर ऑफ द मैच रोहित शर्मा को चुना गया था। वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो अब तक 112 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इसमें 62 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। मैदान पर 70.61% विकेट फास्ट बॉलर्स ने लिए हैं। तेज गेंदबाजों ने 877 विकेट लिए हैं। स्पिनरों ने 365 विकेट झटके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद, जेक फ्रेजर मैकगर्क।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App