टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी! रोहित शर्मा ने किया चौंकाने वाला दावा

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग के बीच सबसे ज्यादा चर्चा आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की हो रही है, क्योंकि इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर टीम गठित होनी तय है। इसलिए भारतीय टीम खेलने की इच्छा रखने वाले सभी खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की कोशिश कर रहे हैं। इस आईपीएल में सबसे ज्यादा अगर किसी ने प्रभावित किया तो उनका नाम महेंद्र सिंह धोनी है। धोनी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान किया है, जिन्होंने लगातार चौके-छक्के जड़कर विपक्षी गेंदबाजों को मुसीबत में डाल दिया। 42 साल के माही ने इस आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है।

सोशल मीडिया पर फैंस उनसे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी कई साल पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर चुके हैं। क्या फैंस के लिए धोनी अपना सन्यास तोड़ेंगे। इस बात को लेकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ी बात कही है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सेशन में महेंद्र सिंह धोनी की तूफानी बल्लेबाजी देख हर कोई उनके पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। बड़ी संख्या में फैंस चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में खेले। यह संभव नजर नहीं आता है, क्योंकि माही पहले ही सन्यास का ऐलान कर चुके हैं।

धोनी के गगनचुंबी छक्के देखकर महेंद्र सिंह धोनी भी काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। इस बीच रोहित शर्मा ने कहा कि धोनी विश्व कप के लिए मनाना काफी मुश्किल होगा। रोहित शर्मा ने क्लब फेरी फायर पॉडकॉस्ट में गिलक्रिस्ट और माइक वॉन से बातचीत के दौरान यह बातें कही हैं।

कुछ दिन पहले दिनेश कार्तिक को धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। धोनी चार गेंद खेलने आए और बहुत अच्छी पारी पारी। रोहित शर्मा ने आगे कहा कि एमएस धोनी को टी-20 वर्ल्ड के लिए मनाना मुश्किल होगा। हालांकि वह अन्य वजहों से अमेरिका आ रहे हैं। इतना ही नहीं वह गोल्फ में भी हाथ आजमा रहे हैं।

जानिए कब शुरू होगा टी-20 वर्ल्ड कप

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप यूएसए में 1 जून 2024 से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस के बीबच काफी रौनक देखने को मिल रही है। वर्ल्ड कप के चलते आईपीएल में हर खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन की कोशिश कर रहे हैं। भारतयी टीम के चयन में आईपीएल बड़ी भूमिका निभात नजर आएगा। माना जा रहा है कि 27 या 28 अप्रैल को भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के बीच बैठक हो सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App