IPL 2024 UPDATE: हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय! मुंबई इंडियंस इस खिलाड़ी को बनाएगी नया कप्तान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लगी के अभी तक 17वें सेशन के नौ मैच खेले जा चुके हैं। इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी टीम की चर्चा है तो उसका नाम मुंबई इंडियंस है, जिसे अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में गुजरात टाइटंस और दूसरे में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।

टीम को मिली हार के बाद अब नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या पर सवाल उठ रहे हैं। फैंस भी उन्हें काफी ट्रोल कर रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को फिर से कप्तान चुनने की मांग की जा रही है। सनराइजर्स हैदराबाद बल्लेबाजों ने जब तबाही मचाई तो लगने लगा कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ही हैं। फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि कहीं रोहित शर्मा को चुना लिया जाए। ऐसा अभी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं है, लेकिन मीडिया की खबरों में ऐसे दावे किए जा रहे हैं।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांड्या ने लिया हैरान करने वाला फैसला

आईपीएल सीजन में जब मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था तो हार्दिक पांड्या ने चौंकान वाला फैसला लिया। गुजरात के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने खुद पहले ही ओवर की शुरुआत कर सबको चौंका दिया था। हालांकि, मुंबई को 6 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

इसमें चौंकाने वाली बात रही कि पांड्या ने जसप्रीत बुमराह से ओवर की शुरुआत नहीं कराई, जिसके बाद उनके फैसले पर सवाल उठे। इसके साथ ही गुजरात के बल्लेबाजों ने गदर अंदाज में 3 ओवर में 27 रन बनाने का काम किया। इसके साथ ही चौथे ओवर में बुमराह को लेकर आए।

फिर जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते समय उन्हें ऊपर बैटिंग करने आना चाहिए था। फिर वे 5 विकेट आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। इन खराब फैसलों की वजह से उनकी खूब आलोचना हुई है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद ने तोड़ डाले सब रिकॉर्ड

सीजन का अपना दूसरा मैच खेल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बना डाले। रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियर 146 रन सकी, जो हैदराबाद के मुकाबले 31 रन पीछ रह गई। हालांकि, कप्तान हार्दिक पांड्या बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाए। वे 24 रन बनाकर चलते बने।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App