IPL 2024: धोनी जैसा कोई नहीं, नाम कर लिया ऐसा रिकॉर्ड कि दूर-दूर तक कोई नहीं टक्कर में

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 34वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लखनऊ सुपर जायटंस (एलएसजी )ने कड़ी शिकस्त दी। एलएसजी ने सीएसके पर 8 विकेट से जीत दर्ज की है, जिसके बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट फैंस के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिल रही है। चेन्नई की टीम इस मुकाबले में भले ही हार गई, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली, जो हर किसी के लिए किसी मिसाल की तरह है।

इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों पर 28 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 311 का रहा। आप सोच रहे होंगे कि एमएस धोनी ने ऐसा कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

महेंद्र सिंह धोनी ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एमसस धोनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों पर 28 रन ठोक डाले। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

इस तरह उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट की बात करें तो 311.11 का रहा है। इस मैच में 42 साल के धोनी ने एक माइलस्टोन भी अपने नाम किया। वे बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में 5 हजार रन बनाने वाले पहले दुनिया के खिलाड़ियों की सूची में पहुंच गए।

एमएस धोनी बल्लेबाजी करते हुए 20वें ओवर में यश ठाकुर की दें पर 101 मीटर का छक्का जड़ा है, जो देखने लायक था। उनके छक्के को देखकर फैंस ने खूब शोर मचाया और तालियां भी बजाई। उनके आईपीएल करियर की बात करें तो 257 मैचों में 5169 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 39.45 रहा। बतौर विकेट कीपर इतने रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

जानिए एमएस धोनी का स्ट्राइक रेट कितना

एमएस धोनी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके स्ट्राइक रेट की बात करें तो 136.99 का रहा। आईपीएल में धोनी ने आईपीएल में अभ तक 24 अर्धशतक लगाकर कमाल की बल्लेबाजी की है। इस सीजन में उनका अभी तक बढ़िया प्रदर्शन रहा है। माना जा रहा है कि धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है, क्योंकि वे सन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से तो अभी ऐसा कुछ नहीं कहा गया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App