IPL 2024: 10वें नंबर पर आए बल्लेबाज ने 4,6,4,4 से मैदान पर मचाया कोहराम, गेंदबाज ने पकड़ा माथा

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: आईपीएल सीजन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चंडीगढ़ के महाराजा यदाविंद्र स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पंजाब किंग्स लक्ष्य हासिल कर पाएगी या नहीं।

हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत खराब रही, जिसकी आधी टीम जल्द ही पवेलियन लौट गई, लेकिन नीचे खेलने आए खिलाड़ियों ने दारोमदार निभाया। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अभिषेक पोरेल ने तो कमाल ही कर दिया।

किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली कैपिटल्स पौन दो सौ के करीब पहुंच जाएगा, लेकिन अभिषेक पोरले की धमाकेदार बल्लेबाज ने यह साकार कर दिया। उन्होंने 300 के स्ट्राइक रेट से 32 रन की पारी खेली, जहां चौके-छक्के भी लगाए।

अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल पर बरसाए रन

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हर्षल पटेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों का सामना कर 32 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके लगाए। हर्षल पटेल अपन कोटे का आखिरी ओवर फेंकने आए तो सामने अभिषेक पोरेल थे।

उन्होंने ओवर की पहले गेंद पर गोली की रफ्तार से चौका मारकर अपने खूंखार इरादे जाहिर कर दिया। दूसरे गेंद पर अभिषेक ने हवाई सिक्सर जड़कर फैंस का दिल ही जीत लिया। इतना ही ओवर की तीसरे गेंद पर शानदार चौका मार दिया। ओवर की चौथी गेंद पर भी बल्ले का मुंह पीछे कर एक चौका लगाया। इस तरह अभिषेक ने 4 गेंदों में ही 18 रन बटोर लिए।

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर लिया फील्डिंग का फैसला

आईपीएल के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स कोई बड़ा लक्ष्य बनाने में नाकाम रही। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के 17वें सीजन में 10 टीमें हिस्सा लें रही हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

अब तक खेले गए आईपीएल के 16 सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब अपने नाम किए हैं। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने कोई भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं किया है। इस मामले में पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियं हैं, जिनके नाम 5-5 सीजन हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App