IPL 2024: शिखर धवन ने ऋषभ पंत के बुरे दिनों को याद कर किया सलाम, खोल दिए बड़े राज

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः ऋषभ पंत को जैसे ही फिटनेस का सर्टिफिकेट मिल गया ठीक वैसे ही साथी खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ऋषभ पंत के जज्बे और जुनून को बाकी टीमों के खिलाड़ी भी सलाम कर रहे हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने ऋषभ पंत की चोट को लेकर बड़ा राज खोला है।

शिखर धवन ने खुलासा करते हुए कहा कि ऋषभ पंत को दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में चोटिल होने क बाद एक समय शौचालय जाने के लिए मदद की जरूरत पड़ रही थी। उन्होंने कहा कि सकारात्मक रवैये के चलते वह वापसी करने में सफल रहा है। दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के लिए ऋषभ पंत को बिल्कुल फिट घोषित कर दिया गया है, जो जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ेंगे और अगले मैच खेलते नजर आएंगे।

शिखर धवन बोले- सकारात्म रवैये से वापसी करने में सफल रहा पंत

भारतीय टीम के तूफानी खिलाड़ी और आईपीएल मेमं पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद एक समय शौचालय जाने के लिए भी सहायता की जरूरत पड़ रही थी, लेकिन अपने सकारात्मक रवैए के चलते यह बल्लेबाज वापसी करने में सफल रहा।

इसके आगे उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए फिट घोषित करने का फैसला लिया गया है। इसमें वे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। हालांकि चोटिल होने के चलते आईपीएल का पिछला सीजन नहीं खेल सके थे, जिससे फैंस की उम्मीदों को करारा झटका लगा था।

इस बीच धवन ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि पंत को इतना दर्द होता था कि वह कुछ महीनों तक कुछ नहीं कर पाता था। यहां तक की शौचालय जाने के लिए भी उसे मदद की जरूरत पड़ती थी। उन बुरे दिनों से लेकर अब तक उसने काफी धैर्य, सकारात्मकता और सहनशीलता दिखाई, और यह बड़ी बात है। निश्चित तौर पर उसे ताकत मिली और मुझे पूरा विश्वास है कि वह आगे देश का नाम रोशन करेगा।

सड़क दुर्घटना में चोटिल हुए थे पंत

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत साल 2022 में कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। इससे उनके शरीर पर काफी चोटें आई थी। इसके इलाज और रिहैब में उन्हें लंबा समय लगा। पंत के टखने, घुटने, हाथ में गंभीर चोटें भी लगी थी। ऋषभ पंत की पीठ में कुछ चोटें आई थीं, जिससे पैदल चलने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना होता था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App