IPL 2024: मुंबई आज हारी तो पांड्या का कटेगा पत्ता! रोहित शर्मा पर आई गुड न्यूज

Avatar photo

By

Vipin Kumar

INDIAN PREMIER LEAGUE 2024: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 17वें सेशन का 20वां मुकाबला आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी निर्णायक होने की उम्मीद है, क्योंकि एक तरफ ऋषभ पंत कप्तान होंगे तो दूसरी ओर नए नवेले कैप्टन ऋषभ हार्दिक पांड्या की कड़ी परीक्षा है।

इस सेशन में अभी तक देखा जाए तो मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, जिसे अपने एक भी मुकाबले में जीत का स्वाद नहीं मिला है। लगातार मिलती हार के बाद अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। चर्चा तो यहां तक भी है कि अगर टीम की हार का क्रम जारी रहा तो फिर बीच में भी उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला लिया जा सकता है, जो किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन ने सबको किया निराश

आईपीएल के इस सेशन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशा जनक रहा है, जिसे तीनों ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों कड़ी शिकस्त मिली थी। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़े अंतर से हराया था।

तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था। लगातार तीन हार के बाद अब टीम पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो लोग हार्दिक पांड्या को पनौती कहने के साथ-साथ कप्तानी से रिजाइन देने की सलाह भी दे रहे हैं।

अगर हालात यही रहे तो फिर हो सकता है कि हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया जाए। ऐसी स्थिति में फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी, जो हर किसी को हैरान करेगी।

मुंबई का अगला कप्तान कौन?

आईपीएल में मुंबई इंडियंस इस तरह मैच हारती रही तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा यह देखने वाली बात होगी। वैसे ज्यादातर फैंस रोहित शर्मा की मांग कर रहे हैं। अगर रोहित शर्मा अब कप्तानी कमान लेना स्वीकार करेंगे।

क्रिकेट के कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा अब कप्तानी की कमान थामना मुश्किल स्वीकार करेंगे, जो किसी बड़े झटके से कम होगा। अगर ऐसा रोहित शर्मा ने नहीं किया तो फिर अगला कप्तान चुनना किसी बड़े झटके की तरह होगा।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App