IPL 2023: शुभमन गिल आज के मुकाबले में बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे

By

Anil Kumar

IPL 2023, GT vs CSK: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आज शुभमन गिल बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

GT vs CSK IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आज (28 मई) हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और कैप्टन कूल एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने होंगी। यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर आज के इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस जीतती है तो वह लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले मुंबई भी लागतार 2 बार ट्रॉफी जीत चुकी है। वहीं अगर चेन्नई इस मुकाबले को अपने नाम करती है, तो चेन्नई आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर लेगी। आइए जानते हैं शुभमन गिल आज के मुकाबले में क्या कमाल कर सकते हैं।

IPL 2023 के फाइनल में शुभमन गिल बना सकते हैं नया रिकॉर्ड

इस सीजन शुभमन गिल ने खेले 16 मुकाबलों में 60.79 की औसत और 156.43 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 851 रन बनाए हैं। जिसमें 4 अर्ध शतक और 3 शतक भी शामिल हैं। इतना ही नहीं गिल इस समय ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा कर के बैठे हैं। इसी के साथ गिल आईपीएल के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली टॉप पर हैं, जिन्होंने साल 2016 में सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे। अगर गिल आज के मुकाबले में 49 रन और बना देते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में 900 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

एक ही IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

विराट कोहली, 973 रन – (RCB, 2016)
जोस बटलर, 863 रन – (RR, 2022)
शुभमन गिल, 851* रन – (GT, 2023)
डेविड वॉर्नर, 848 रन – (SRH, 2016)
केन विलियमसन, 735 रन- (SRH, 2018)

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App