IPL 2023 GT vs MI: गुजरात का आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचना असंभव, आकाश मधवाल कर सकते हैं परेशानी

By

Anil Kumar

IPL 2023 GT vs MI: आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में आज गुजरात और मुंबई की टीमें आमने सामने होंगी। इस मुकाबले में गुजरात पर काफी बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

IPL 2023, GT vs MI Qualifier 2: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर में आज (26 मई) को हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए मुंबई के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

IPL 2023 में आकाश मधवाल का बेस्ट बॉलिंग औसत

इस सीजन मुम्बई के गेंदबाज आकाश मधवाल ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी की है। अगर 100 गेंद के आंकड़ों को देखा जाए तो एमआई के आकाश मधवाल का इस सीजन सबसे अच्छा बॉलिंग औसत है। आकाश ने इस सीजन 12.85 की औसत से विकेट चटकाए हैं। इस समय उनके आसपास भी कोई गेंदबाज नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स के मिशेल मार्श 14.17 की औसत के साथ दूसरे और गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहित शर्मा 16.58 औसत की औसत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी 17.38 औसत के साथ चौथे और शमी के साथी राशिद खान 19.00 के औसत के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

आकाश मधवाल उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले हैं। मधवाल को सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के बाद मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। मुंबई ने आकाश को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में 20 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। आकाश ने अपना आईपीएल डेब्यू भी इसी साल पंजाब के खिलाफ किया था। अब तक मधवाल ने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इन्होंने 5 रन देकर 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App