IPL 2023: क्या फाफ डु प्लेसिस इस लिस्ट में निकल पाएंगे आगे, इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर

By

Anil Kumar

IPL 2023: आईपीएल 2023 के इस सीजन आरसीबी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस गजब के लय में नजर आ रहे हैं और वह इस समय ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं लेकिन फिर भी वह इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल से काफी पिछे हैं।

IPL 2023 Records: आईपीएल 2023 में अब तक कुल 68 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें इस समय ऑरेंज कैप पर आरसीबी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कब्जा कर रखा है। इस सीजन अब तक फाफ डु प्लेसिस ने 702 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने इस सीजन कुल 625 रन बनाए हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

IPL 2023 में फाफ डु प्लेसिस का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 के इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फाफ डु प्लेसिस सबसे टॉप पर मौजूद हैं। फाफ ने अब तक खेली कुल 13 पारियों में 58.50 की औसत और 153.94 के स्ट्राईक रेट के साथ 702 रन बनाए हैं। इस सीजन अब तक इन्होंने 8 अर्ध शतक जड़ चुके हैं। फाफ इस आईपीएल सीजन 700 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। फाफ डु प्लेसिस ने इस दौरान कुल 91 बाउंड्री लगाई हैं। वहीं इस मामले में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नम्बर 1 पर मौजूद हैं। अब तक इस आईपीएल सीजन जायसवाल ने कुल 108 बाउंड्री लगाई हैं। यानी की इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 17 बाउंड्री का अन्तर है।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

यशस्वी जायसवाल – 108 बाउंड्री
फाफ डु प्लेसिस – 91 बाउंड्री
डेवोन कॉनवे – 85 बाउंड्री
डेविड वॉर्नर – 79 बाउंड्री
शुभमन गिल – 76 बाउंड्री

IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

फाफ डु प्लेसिस – 36 छक्के
शिवम दुबे – 33 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 30 छक्के
रिंकू सिंह – 29 छक्के
ऋतुराज गायकवाड़ – 28 छक्के

IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

यशस्वी जायसवाल – 82 चौके
डेविड वॉर्नर – 69 चौके
डेवोन कॉनवे – 69 चौके
शुभमन गिल – 62 चौके
फाफ डु प्लेसिस – 55 चौके

IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

फाफ डु प्लेसिस – 702 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन
डेवोन कॉनवे – 585 रन
शुभमन गिल – 576 रन
विराट कोहली – 538 रन

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App